चलती एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़, बीमार पति का ऑक्सीजन मॉस्क निकला, मौत

लखनऊ। राजधानी में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला लोग भूल नहीं पाये कि एक और दिल को दहला देने वाली घटना हो गयी।

Sep 5, 2024 - 08:42
 0
चलती एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़, बीमार पति का ऑक्सीजन मॉस्क निकला, मौत

लखनऊ। राजधानी में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला लोग भूल नहीं पाये कि एक और दिल को दहला देने वाली घटना हो गयी। एक महिला अपने बीमार पति को  लखनऊ से एम्बुलेंस बुक कराकर घर जा रही।

रास्तें में एम्बुलेंस लेंस चालक और उसके साथी महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। एक तरफ महिला का पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था दूसरी तरफ उसके साथ दोनों रास्ते में शर्मनाक हरकत करते रहे।

दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया

दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब सफल नहीं हुए तो महिला के पति का ऑक्सीजन मॉस्क निकालकर फेंकने के बाद दोनों को गाड़ी से उतार दिया। इतना ही नहीं इसके बाद महिला का गहना व नकदी लूटने के बाद फरार हो गए। डॉयल 112 की मदद से महिला के पति को बस्ती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

वहां से गोरखपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में महिला की तहरीर पर लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सिद्धार्थनगर की महिला लखनऊ में अपने पति का करा रही थी उपचार

बता दें कि मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सिद्धार्थनगर से सामने आया है। यहां की रहने वाली महिला ने 28 अगस्त को अपने बीमार पति को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के लिए पैसे कम पड़ जाने के कारण अगले दिन महिला ने डॉक्टर से अपनी परेशानी बताते हुए पति को डिस्चार्ज कर देने को कहा।

इस पर अस्पताल वाले ने एक प्राइवेट एंबुलेंस का नंबर दिया। उसने उस नंबर पर बात की और बृहस्पतिवार शाम करीब 6.30 बजे एंबुलेंस से पति और 17 साल के भाई के साथ घर के लिए चल दी।

पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर महिला को आगे सीट पर बैठाया

महिला ने रविवार को बस्ती के छावनी थाने में तहरीर देने की कोशिश की लेकिन उसका कहना है कि पुलिस वालों ने मामला लखनऊ का होने का जिक्र करते हुए उसे लखनऊ में ही तहरीर देने को कहा। इस पर महिला ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी।

महिला की तहरीर पर गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज

डीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दूबेसिद्धार्थनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति का इंदिरा नगर में उपचार चल रहा था। कुछ कारण बस अपने पति का घर ले जाना चाहती थी। एम्बुलेंस से अपने पति को घर लेकर जा रही थी। रास्तें में एम्बुलेंस चालक और उसके साथी द्वारा छेड़छाड़ की घटना की गई।

ऑक्सीजन सपोर्ट निकालकर बाहर फेंक दिया

बीमार पति का ऑक्सीजन सपोर्ट निकालकर बाहर फेंक दिया गया। साथ ही इनके पति को भी बाहर फेंक दिया गया। इस घटना पर उनके द्वारा डायल 112 पर फोन किया गया। डायल 112 आने के बाद उनके पति को उपचार के लिए गोरखपुर ले जाया गया लेकिन मौत हो गई।

महिला ने बताया कि एंबुलेंस चालक द्वारा उनके पैसे व गहने लूट लिया। महिला की तहरीर पर थाना गाजीपुर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow