मिलेट्स पुनरोद्धार जनपद स्तरीय गोष्ठी/मेला का आयोजन 13 सितम्बर 2024 को।

संत कबीर नगर ,12 सितम्बर 2024 (सू0वि0)।* मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) के अन्तर्गत 2024-25 की कार्ययोजना के परिपालन में ‘‘उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम’’ योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 के द्वारा राज्य सरकार द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) के उत्पादन एवं उपयोग में वृद्धि के दृष्टिगत मिलेट्स/पौष्टिक अनाज (ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी, मडुआ, आदि) की खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एंव त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय गोष्ठी/मेला, का आयोजन जिलाधिकारी...

Sep 12, 2024 - 18:43
Sep 12, 2024 - 18:53
 0
मिलेट्स पुनरोद्धार जनपद स्तरीय गोष्ठी/मेला का आयोजन 13 सितम्बर 2024 को।

संत कबीर नगर ,12 सितम्बर 2024 (सू0वि0)।* मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) के अन्तर्गत 2024-25 की कार्ययोजना के परिपालन में ‘‘उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम’’ योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 के द्वारा राज्य सरकार द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) के उत्पादन एवं उपयोग में वृद्धि के दृष्टिगत मिलेट्स/पौष्टिक अनाज (ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी, मडुआ, आदि) की खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एंव त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय गोष्ठी/मेला, का आयोजन जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त दिनॉक 13.09.2024 प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर (डी०पी०आर०सी) विकास भवन जनपद सन्तकबीर नगर के परिसर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कृषि मेला/प्रदर्शनीय में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित सहयोगी विभागों यथा उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग व मत्स्य विभाग इत्यादि के कृषकांे को नवीन तकनीकी जानकारी दी जायेगी।

 
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि को एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एंव त्वरित विकास मक्का कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये अपने विभागीय स्टाल (कृषि एवं कृषि से जुड़े सहयोगी विभाग) लगवाना सुनिश्चित करें तथा विभागीय संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में कृषकों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध करायें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow