बारिश के चलते भर भराकर गिरा मकान, एक भैस, दो बकरियों की मौत

बदायूँ। गुरुवार को उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला में एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें एक भैंस और दो बकरियों के अलावा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। हादसे में एक भैस के अलावा दो बकरियों की मौत हो गई। मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। उझानी कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी शाकिर की आठ माह पहले मौत हो चुकी है पत्नी कल्लो अपनी सास व बच्चों के साथ इसी मकान में रहती थी। बीते दिनों...

Sep 12, 2024 - 18:43
Sep 12, 2024 - 19:01
 0
बारिश के चलते भर भराकर गिरा मकान, एक भैस, दो बकरियों की मौत

बदायूँ। गुरुवार को उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला में एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें एक भैंस और दो बकरियों के अलावा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। हादसे में एक भैस के अलावा दो बकरियों की मौत हो गई। मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए नगर के सीएचसी में भर्ती कराया।

उझानी कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी शाकिर की आठ माह पहले मौत हो चुकी है पत्नी कल्लो अपनी सास व बच्चों के साथ इसी मकान में रहती थी। बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते गुरुवार की सुबह मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से मलबे में दबकर भैस बकरी और घरेलू सामान दब गया। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मदद को दौड़े। पड़ोसियों ने बमुश्किल मलबे में दबे जानवरों को निकाला तब तक एक भैस और दो बकरियों की मौत हो गई। वही घरेलू सामान भी दब गया। पीड़ित महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow