Ballia Road Accident: तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

रसड़ा। क्षेत्र के रसड़ा-कासमाबाद मार्ग पर सिकन्दरपुर से वाराणसी के लिए जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

Jun 26, 2024 - 18:06
 0
Ballia Road Accident: तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

रसड़ा। क्षेत्र के रसड़ा-कासमाबाद मार्ग पर सिकन्दरपुर से वाराणसी के लिए जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रसड़ा पहुंचाया।

बता दे कि मंगलवार की रात सिकंदरपुर से वाराणसी जा रही स्कार्पियो रसड़ा-कासमाबाद मार्ग स्थित टेढ़ी पुलिया के समीप तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार प्रभात (46) पुत्र बिरजू, छोटू (30) पुत्र सैनी यादव, इमरान (48) पुत्र शमीम, साहिल (35) पुत्र स्वामीनाथ,जफर (35) पुत्र इरशाद गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से रसड़ा अस्पताल लाये जहां इलाज किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow