बलिया: 9.20 लाख रुपये अनाधिकृत खर्च के कारण प्रधान का खाता सीज कर दिया गया

बलिया: विकास खंड पंदह के ग्राम पंचायत चड़वां-बरवां में प्रधान रीना सिंह के खाते को गबन के आरोप के चलते हटाने के साथ ही जिलाधिकारी ने अंतिम जांच अधिकारी नियुक्त कर पंचायत को त्रिस्तरीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।

Jul 3, 2024 - 20:52
Jul 3, 2024 - 20:53
 0
बलिया: 9.20 लाख रुपये अनाधिकृत खर्च के कारण प्रधान का खाता सीज कर दिया गया
Social Media

बलिया: विकास खंड पंदह के ग्राम पंचायत चड़वां-बरवां में प्रधान रीना सिंह के खाते को गबन के आरोप के चलते हटाने के साथ ही जिलाधिकारी ने अंतिम जांच अधिकारी नियुक्त कर पंचायत को त्रिस्तरीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। प्रथम जांच में प्रधान पर गांव के विकास कार्यों में 9 लाख 20 हजार 824 रुपये के अनियमित खर्च का दावा सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। चड़वां-चरवां के प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 और 2022-2023 में गांव में आरओ प्लांट लगवाया, स्ट्रीट लाइट लगवाई और अन्य विकास कार्य कराए। 

इसी गांव के राजीव रंजन सिंह ने अनियमित तरीके से सरकारी धन का वितरण करने और मानक के अनुरूप कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को जांच कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और अवर अभियंता लघु सिंचाई को इसकी जांच करने का जिम्मा सौंपा था। जांच टीम ने पंचायत के विकास कार्यों में 9 लाख 20 हजार 824 रुपये के अनियमित व्यय का आरोप सही पाया था। साथ ही तत्कालीन जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रधान के खाते पर तत्काल रोक लगा दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow