बलिया : साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर रामदास जी महाराज बोले - जीवन जीने का मूल मंत्र है श्रीमद्भागवत गीता

बलिया : श्री मद्भागवत गीता जीवन का मूल मंत्र है। जीवन का सार है। जीवन का संस्कार है। यह जीवन जीने का कल भी है। यह बातें मां कामाख्या धाम चौकन छाता पर चल रहे श्री मदभागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के समापन पर श्री रामदास जी महाराज ने भक्तों से कही।

Apr 18, 2024 - 19:42
 0
बलिया : साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर रामदास जी महाराज बोले - जीवन जीने का मूल मंत्र है श्रीमद्भागवत गीता
Social Media

बलिया : श्री मद्भागवत गीता जीवन का मूल मंत्र है। जीवन का सार है। जीवन का संस्कार है। यह जीवन जीने का कल भी है। यह बातें मां कामाख्या धाम चौकन छाता पर चल रहे श्री मदभागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के समापन पर श्री रामदास जी महाराज ने भक्तों से कही। 

साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ की शुरुआत नवरात्रि में 11 तारीख को कलश यात्रा से हुई थी। फिर, मां कामाख्या धाम मंदिर में विधिवत पूजा पाठ का कार्य अयोध्या से पधारे पंडित संतोष शास्त्री जी के शिष्य रामदास जी महाराज और उनके सहयोगी आचार्यो द्वारा किया गया। पंडित रामदास महाराज और उनकी टीम द्वारा संगीतमय कथा का श्रवण किया गया। पवित्र रामनवमी के दिन साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ।

अंतिम दिन की पूजा में यजमान के रूप में क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह शामिल होकर कथा का रसपान की। केतकी सिंह ने मां कामाख्या धाम दर्शन पूजन कर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का श्रवण किया। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है। भंडारे में गांव और क्षेत्र के हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। विशाल भंडारे में आगंतुको का स्वागत मंगल सिंह, प्रधान सुजीत कुमार राजभर, अनिल सिंह, उदय सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि ने मां के दरबार में साफा बांध कर स्वागत किया। 

श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के विशाल भंडारा में मुख्य रूप से विवेक सिंह, संजय वर्मा, सोनू सिंह, उपेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अजीत प्रताप, अग्निवेश तिवारी, विनय सिंह, पंकज चौधरी, जयप्रकाश यादव, पिंकू सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कौशल सिंह, राजीव सिंह, राजेश सिंह, देवेश सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, मुकेश यादव, मुनेन्द्र सिंह आदि लोग पूरे तन्मयता से श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त अमित सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow