Ballia News : सपा के स्टार प्रचारकों में पूर्व नेता रामगोविंद चौधरी भी शामिल, पूर्व सीएम ने दी ये जिम्मेदारी

रामगोविन्द चौधरी को स्टार प्रचारकों में सम्मिलित करने पर बलियावासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय ने..

Apr 11, 2024 - 08:45
 0
Ballia News : सपा के स्टार प्रचारकों में पूर्व नेता रामगोविंद चौधरी भी शामिल, पूर्व सीएम ने दी ये जिम्मेदारी
Social Media

Ballia News : लोकसभा चुनाव-2024 के आम चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें बलिया से पूर्व नेता व सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी को भी सम्मिलित किया गया हैं।

पूरे प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी

रामगोविन्द चौधरी को स्टार प्रचारकों में सम्मिलित करने पर बलियावासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय "कन्हजी" ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि रामगोविन्द चौधरी एक अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के नेता हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस आशा एवं विश्वास से उन्हे यह जिम्मेदारी दी हैं, पार्टी निश्चित ही उससे लाभान्वित होगी। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी।

रामगोविन्द चौधरी को बधाई दी

उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए जनपदवासियों के तरफ़ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रामगोविन्द चौधरी को बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow