Ballia Lok Sabha Election: नगर भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी ने मांगा आशीर्वाद

बलिया। बलिया संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने शुक्रवार की सुबह चितबड़ागांव नगर पंचायत के पीसीओ चौराहे से पदयात्रा शुरू की।

May 24, 2024 - 20:02
 0
Ballia Lok Sabha Election: नगर भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी ने मांगा आशीर्वाद

बलिया। बलिया संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने शुक्रवार की सुबह चितबड़ागांव नगर पंचायत के पीसीओ चौराहे से पदयात्रा शुरू की। शहीद स्मारक, पुरुषोत्तम गेट, आजाद नगर, शास्त्री नगर व नगर पंचायत के कई वार्डों से होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक जून को तीसरी बार केंद्र की सरकार बनाने में सहयोग देने के लिए मतदाताओं से भाजपा को समर्थन देने की अपील की, ताकि बलिया लोकसभा सीट पर औद्योगिक विकास व मेडिकल कॉलेज के सपने को साकार किया जा सके।

नगर पंचायत चितबड़ागांव में प्रथम आगमन पर नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का गाजे-बाजे, फूल माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही चेयरमैन ने नगर पंचायत चितबड़ागांव से ऐतिहासिक वोट दिलाकर उन्हें देश के शीर्ष सदन में पहुंचाने की मंशा दोहराई। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासद व सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे साथ ही सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, सतेंद्र सिंह गुड्डू, अरुण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मोती चंद्र गुप्ता, आनंद विजय त्रिपाठी, कुमार सिंह, संतोष कुमार वर्मा, राजदेव सिंह, अभिषेक तिवारी, मुनीब राजभर व दीपक सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow