Ballia Crime: शिप्रांत सिंह गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलिया। शुक्रवार की दोपहर छात्र नेता शिप्रांत सिंह पर फायरिंग के मामले का मुख्य आरोपी व 25 हजार रुपये का इनामी बलवंत यादव को पुलिस ने पचखोरा चौराहे के सामने नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

May 24, 2024 - 20:11
May 24, 2024 - 21:38
 0
Ballia Crime: शिप्रांत सिंह गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलिया। शुक्रवार की दोपहर छात्र नेता शिप्रांत सिंह पर फायरिंग के मामले का मुख्य आरोपी व 25 हजार रुपये का इनामी बलवंत यादव को पुलिस ने पचखोरा चौराहे के सामने नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हिरासत में लिए गए आरोपी बलवंत यादव के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। हमारी जानकारी के अनुसार अमन राय पुत्र सत्यप्रकाश राय निवासी करनई थाना सुखपुरा भूटान जो इम्तियाज पुत्र फैयाज के नाम से भी जाना जाता है और परमंदापुर थाना कोतवाली बलिया का निवासी है।

शिप्रांत सिंह फायरिंग कांड का दूसरा आरोपी पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी बलवंत यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आखिरकार शुक्रवार की दोपहर बलवंत यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बलवंत यादव को पुलिस ने आरोपित बनाकर संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow