बलिया: सरयू नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम

बलिया: रेवती से आए गोताखोरों की मदद से सहतवार थाने के सहजानंद घाट पर सरयू नदी में डूबे युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया।

May 23, 2024 - 06:19
 0
बलिया: सरयू नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम
Social Media

बलिया: रेवती से आए गोताखोरों की मदद से सहतवार थाने के सहजानंद घाट पर सरयू नदी में डूबे युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाई और एक बहन थे, जिसमें सबसे बड़ा विकास ही था। परिवार के लिए वही उनकी 'दुनिया' था।

जानकारी के मुताबिक महाराजपुर निवासी शत्रुघ्न सिंह का पुत्र विकास सिंह मंगलवार की रात सरयू नदी के सहजानंद घाट पर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी विकास का कहीं पता नहीं चला। बुधवार को विकास का शव घटना स्थल से करीब 25 मीटर पूरब दिशा में बरामद हुआ। विकास का शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow