बलिया: बिजली के झटके से एक पचास वर्षीय महिला की मौत मचा हड़कंप

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में शनिवार की सुबह करंट से एक महिला की मौत हो गयी.

May 11, 2024 - 22:27
 0
बलिया: बिजली के झटके से एक पचास वर्षीय महिला की मौत मचा हड़कंप

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में शनिवार की सुबह करंट से एक महिला की मौत हो गयी. इस हादसे से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह गांव निवासी लल्लन शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी अपने घर में हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल को चालू कर हैंडपंप से पानी भर रही थी.

इसी दौरान हैंडपंप के करंट से वह झुलस गयी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow